CM Pushkar Day Plan : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ये रहेंगे खास कार्यक्रम, जानें क्या

CM Pushkar Day Plan : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे साथ ही कोरोना के समय जान हथेली में रखकर काम करने वाले कोरोना वॉरियर्स के बारे में ललित द्वारा लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी करेंगे जिसमें कोरोना काल में कार्य करने वाले कोरोना वॉरियर्स के बारे में लिखा गया है।

कोरोना वारियर्स’ पुस्तक का करेंगे विमोचन

CM Pushkar Day Plan Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami will attend several programs on Sunday as well as release a book written by Lalit about the Corona Warriors who work with their lives in the hands of Corona.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार का डे प्लान जारी कर दिया गया ​है। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले 9 बजे से 10 बजे तक मुख्यमंत्री आवास में शासकीय कार्य को पूरा करेंगे जिसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री आवास में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सीएम पुष्कर​ सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सीएम धामी ललित द्वारा लिखी गई ‘कोरोना वारियर्स’ पुस्तक का विमोचन करेंगे जिसमें कोरोना काल में जान हथेली पर रखकर काम करने वाले ‘कोरोना वारियर्स’ के बारे में लिखा गया है।

CM Pushkar Day Plan : शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में करेंगे वर्चुअल प्रतिभाग

शहीद दिवस के मौके पर सल्ट विधानसभा में शहीदों के सम्मान में रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी 11 बजे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग करेंगे और शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand IPS Transfer : उत्तराखंड शासन ने बड़े स्तर पर किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, जन्मेजय खण्डूरी बने देहरादून के नए कप्तान

‘टीचर ऑफ द ईयर-2021’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

रविवार को टीचर डे के मौके पर उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा ऑडिटोरियम में ‘टीचर ऑफ द ईयर-2021’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे जिसमें मुख्यमंत्री बच्चों का हौसला बढ़ाने के साथ ही टीचरों को भी टीचर डे के मौके पर सम्मानित करेंगे जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करीब 1.30 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे और इस दौरान शासकीय कार्यों को निपटाने का कार्य करेंगे।