CM Pushkar Comparision with Vishvkarma : हरदा ने भगवान विश्वकर्मा से की सीएम पुष्कर की तुलना, कही ये बात

CM Pushkar Comparision with Vishvkarma : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून से टिहरी झील के बीच टनल के ऐलान को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने मजाकिया तंज कसा है। हरीश रावत का कहना है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तो विश्वकर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है।

CM Pushkar Comparision with Vishvkarma

CM Pushkar Comparision with Vishvkarma:

पूर्व सीएम हरदा ने कसा सीएम पुष्कर पर तंज :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी दौरे के दौरान बड़ी घोषण करते हुए देहरादून से टिहरी झील के बीच टनल बनाने का ऐलान किया था जिसको लेकर विपक्षियों ने अब सीएम पुष्कर का मजाक बनान शुरू कर दिया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पर मजाकिया तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया की जिसमें हरदा ने लिखा की ‘हीथ्रो और वॉशिंगटन के तर्ज पर सपने देखना अच्छी बात है लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तो विश्वकर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है। हरदा ने आगे लिखा की द्वारिकापुरी विश्वकर्मा जी ने एक कल्प अर्थात 100 वर्ष में बनाई थी लेकिन हमारे मुख्यमंत्री तो 5 महीने में ही देहरादून से टिहरी तक 35 किलोमीटर लंबी टनल बनाने जा रहे हैं’।

CM Pushkar Comparision with Vishvkarma

ये भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उर्जा विभाग की ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए ये कड़े निर्देश

टिहरी दौरे के दौरान सीएम पुष्कर ने की थी टनल बनाने की घोषणा

CM Pushkar Comparision with Vishvkarma : बता दें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ दिन पूर्व टिहरी दौरे पर रहे थे इस दौरान सीएम पुष्कर ने घोषणा करते हुए टिहरी झील से देहरादून के बीच 35 किलोमीटर टनल बनाने की घोषणा की थी। सीएम ने कहा ​था कि जल्द ही टनल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगाा। सीएम ने कहा ​था कि टनल को बनाने में लगभग 9 हजार करोड़ रुपये की लागत लगेगी जिसके बाद देहरादून से टिहरी का सफर महज़ एक घंटे में तय किया जा सकेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि वर्तमान में देहरादून से टिहरी झील की दूरी करीब 105 किलोमीटर है जिसे तय करने में लगभग तीन घंटे लगते हैं लेकिन टनल बनने के बाद ये सफर महज 1 घंटे में ही तय कर सकेंगे।