CM Pushkar on PM Birthday : सीएम पुष्कर ने भी मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, केदारनाथ और गंगोत्री में वर्चुअल माध्यम से की पूजा

CM Pushkar on PM Birthday : पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ और गंगोत्री धाम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री बोले भारत की छवि का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को जाता है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस पर बधाई भी दी है बता दें कि उन्होंने प्रधानमंत्री को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तिगत का धनी और प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा है कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है । उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को जाता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दोनों धामों में आयोजित पूजा अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया । खास बात यह है कि आज बद्रीनाथ धाम की अभिषेक पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई।

ये भी पढ़ें : यूथ कांग्रेस ने अनोखे ढंग से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, जानें कैसे

CM Pushkar on PM Birthday : मरीजों को बांटे फल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर देहरादून के डालनवाला स्थित कोरोनेश्न अस्पताल में मरीजों को फल भी बांटे । इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

CM Pushkar on PM Birthday : बीजेपी आयोजित कर रही कई कार्यक्रम

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज बीजेपी कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है । इसके साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूरे प्रदेश के 12 सौ से अधिक केंद्रों में टीकाकरण का महा अभियान भी चलाया जा रहा है । आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सेवा कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं ।