मैं अपनी जिंदगी में नहीं चुका सकता लोगों के प्यार का कर्ज, रोड शो के दौरान बोले सीएम मान

देशभर में इस समय चुनाव प्रचार हो रहा है वहीं पंजाब के सीएम भगवंत मान भी जोरो शोरो से चुनाव प्रचार में जुटे है । हाल ही में सीएम मान ने लोकसभा क्षेत्र फरीदकोट से पार्टी उम्मीदवार करमजीत अनमोल के पक्ष में रोड शो किया । जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए ।

वहीं लोगों की भीड़ को देख सीएम मान ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों से प्यार का कर्ज मैं अपनी जिंदगी में चुका नहीं सकता… आपका यही प्यार वोटों में बदल कर केंद्र की तानाशाह सरकार के बोर्ड बदल देगा…मुझे मान सम्मान प्यार देने के लिए मोगा की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद…