CM Dhami Relief Fund : उत्तराखंड राज्य में हाल ही के दिनों में कुमाऊं मंडल में आई आपदा के दृष्टिगत दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में धनराशि दी है । आपको बता दें आज यानी बुधवार को दून विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों ने अपने 1 दिन के वेतन से मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 52 हजार 601रुपये की धनराशि दी है।
CM Dhami Relief Fund : मुख्यमंत्री ने किया अध्यापकों का आभार व्यक्त
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यह चेक दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने सौंपा है । वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वविद्यालय के अध्यापकों और कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की गई सहायता राशि के लिए आभार व्यक्त किया है ।
ये भी पढ़े : तीर्थ पुरोहितों की मंत्री सुबोध उनियाल को धमकी, अब दिखाएं केदारनाथ आकर