Cm Dhami Met Jubin Nautiyal : बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के आवास पर हाल ही में कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी भी शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल को बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवार्ड मिलने पर बधाई दी । इसके साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गायक जुबिन नौटियाल को मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। इससे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। गायक जुबिन नौटियाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सांसद नरेश बसंल, जुबिन नौटियाल के पिता श्री रामशरण नौटियाल आदि उपस्थित रहे।