गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उत्तराखंड सरकार मृतकों के परिवारों के साथ खड़ी है और उनकी पीड़ा में भागीदार है।