Children Returned From Ukraine : यूक्रेन से लौटे बच्चों से सीएम पुष्कर ने की मुलाकात, पीएम के प्रयासों की जमकर की सराहना

Children Returned From Ukraine :  यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे भीषण युद्ध से पूरी दुनिया खौफ में है ऐसे में भारत सरकार लगातार यूक्रेन में पढ़ने व रोजगार के लिए गए भारतीयों की कुशल वापसी में जुटी हुई है इस क्रम में आज यूक्रेन से भारत लौटे छात्रों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भारत लौटे छात्रों से मुलाकात की और भारत सरकार के प्रयासों की जमकर सराहना की।

Children Returned From Ukraine : सीएम पुष्कर ने बच्चों का जाना हाल

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र लगातार भारत पहुंच रहे हैं तो वहीं यूक्रेन से भारत लौटे बच्चों से आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुलाकात की इस दौरान सीएम पुष्कर ने बच्चों से उनका हालचाल जाना और यूक्रेन में चल रहे हालातों के बारे में भी बातचीत की।

Children Returned From Ukraine

Children Returned From Ukraine : पीएम मोदी की सीएम पुष्कर ने जमकर की सराहना

इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है कि हमारे बच्चे सकुशल युद्ध भूमि के बीच से निकलकर भारत पहुंच रहे हैं। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के बाद से उत्तराखंडियों की वापसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार विदेश मंत्रालय से संपर्क में है और उत्तराखं​ड के सभी लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयासों में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़े : पूरन सिंह फर्त्याल के बयान पर गरिमा दसौनी का पलटवार, कही ये बड़ी बात