Chhath Mahaparva Images : छठ महापर्व पर आस्था की डुबकी के साथ खतरे को बुलावा दे रहे श्रद्धालु, तस्वीरें बेहद चिंताजनक

Chhath Mahaparva Images : देश सहित राजधानी दिल्ली में आज यानी सोमवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है । छठ महापर्व के शुभ अवसर पर श्रद्धालु लगातार छठ मैया की पूजा करते नजर आ रहे हैं । लेकिन राजधानी दिल्ली से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो साफ तौर पर दिल दहलाने वाली है।

Chhath Mahaparva Images : तस्वीरें बेहद चिंताजनक

इन तस्वीरों में छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करते नजर आ रहे हैं । ध्यान देने वाली बात यह है कि यमुना में इस समय जहरीला झाग इकट्ठा हुआ है इस जहरीले झाग के बीच ही श्रद्धालु स्नान करते नजर आ रहे हैं। यमुना नदी में तस्वीरों में इतना झाग नजर आ रहा है कि मानो ग्लेशियर नदी में पिघल के आ गए हो।

Chhath Mahaparva Images :

Chhath Mahaparva Images : यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की नहीं है अनुमति

हालांकि कोरोना के चलते डीडीएमए ने यमुना नदी के किनारे छठ पूजा की अनुमति नहीं दी है । लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करते नजर आ रहे हैं। छठ पूजा समिति दिल्ली प्रदेश के महासचिव आर के सिंह का कहना है कि प्रशासन ने इस बार यमुना नदी के किनारे जाने पर रोक लगाई है इससे सीमित संख्या में श्रद्धालु के पूजा करने के लिए व्यवस्था की गई है ।

 

ये भी पढ़े : छठ महापर्व पर राज्य सरकार का जनता को तोहफा, सार्वजनिक अवकाश किया घोषित