Chhath Mahaparv Dhami Gift : छठ महापर्व पर राज्य सरकार का जनता को तोहफा, सार्वजनिक अवकाश किया घोषित

Chhath Mahaparv Dhami Gift : देशभर में आज से महापर्व छठ पूजा शुरू हो गई है । इसी कड़ी में उत्तराखंड सरकार ने छठ महापर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है । आपको बता दें कि इस को लेकर शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश अनुसार 10 नवंबर यानी बुधवार को छठ महापर्व के अवसर पर 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश देते हुए इस बात के शासनादेश जारी कर दिए हैं । गौरतलब है कि सचिव प्रभारी विनोद कुमार सुमन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

https://khabarbhumi.com/uttarakhand-news/godiyal-allegation-on-bjp/

ये भी पढ़े : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर आरोप, कहा- भाजपा ने हमारे कार्यक्रम में डाली है बाधा

Chhath Mahaparv Dhami Gift : किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला ने थी मांग

दरअसल हाल ही में किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हुए कहा था कि सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 10 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए । विधायक राजेश शुक्ला की ओर से यह बताया गया है कि उनके अनुरोध पर सीएम धामी ने उन्हें छठ पूजा पर अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया था और हुआ भी ऐसा ही । लिहाज़ा शासन द्वारा छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया।