Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा में अब तक इतने लोगों की गई जान, आकड़ा चिंताजनक

Chardham Yatra 2022 : उत्तराखंड में चार धाम यात्रा बीती 3 मई को शुरू हुई थी जानकारी के मुताबिक अब तक इस यात्रा में 8:30 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं चार धाम के दर्शन कर चुके हैं वहीं चार धाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की मौत की संख्या भी लगातार बढ़ रही है खबरों की मानें तो अब तक चार धाम यात्रा में 7 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

चार धाम यात्रा में मौत का आंकड़ा अगर देखा जाए तो बता अभी तक 60 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. जिसमे यमुनोत्री धाम में 17 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. गंगोत्री धाम में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. केदारनाथ धाम में 28 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. उधर, बदरीनाथ धाम में भी 11 यात्रियों ने जान गंवाई है. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा मौके केदारनाथ यात्रा में हुई है. जहां अभी तक 28 तीर्थ यात्रियों की सांसें थम चुकी है

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट का कहना है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर अब तक 60 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. जिसमें 66% मौतें मधुमेह और उच्च रक्तचाप के कारण हुईं है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय रूप से अयोग्य तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है. साथ ही यात्रा यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है.