CDS Topper Himanshu Pandey : उत्तराखंड मैं यूं तो होनहार युवाओं की कमी नहीं है जहां एक तरफ यूपीएससी में उत्तराखंड के कई युवाओं ने सफलता का परचम लहराया है वहीं दूसरी तरफ संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए सीडीएस के रिजल्ट में उत्तराखंड के लाल ने पहला स्थान हासिल किया है जी हां सही सुना आपने । नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी हिमांशु पांडे ने ऑल इंडिया स्तर पर सीडीएस के एग्जाम में पहली रैंक हासिल की है और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिमांशु पांडे का चयन भारतीय सैन्य अकैडमी देहरादून के लिए हुआ है । बताते चलें कि हिमांशु का बचपन से ही यह सपना था कि वह एक सेना में अफसर बने और इसलिए उन्होंने सीडीएस की तैयारी पूरी लगन से की और यह लगन यह मेहनत सफल हो गई जब उन्होंने सीडीएस के एग्जाम में ऑल इंडिया में पहली रैंक हासिल की है।