Calf Deepjyoti in PM Modi Residence : बछड़े को दुलार करते नजर आए पीएम मोदी, वीडियो वायरल

Calf Deepjyoti in PM Modi Residence :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पशु प्रेम जगजाहिर है। पीएम मोदी के आवास पर पुंगनुर ब्रीड की गाय सहित कई पालतू जानवर मौजूद हैं। इसी बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्श हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक गाय के बच्चे (बछड़ा) के साथ दिख रहे हैं।

वीडियो में पीएम मोदी अपने घर में गाय के बछड़े को दुलार करते दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि नव वत्सा का नाम ‘दीपज्योति’ रखा गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, हमारे शास्त्रों में कहा गया है – गाव: सर्वसुख प्रदा:’। लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास में प्रिय गौ माता ने एक नव वत्सा को जन्म दिया है, जिसके मस्तक पर ज्योति का चिह्न है। इसलिए, मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’