Cabinet baithak : धामी कैबिनेट में 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मिली मंजूरी, इन बिंदुओं पर लगी मोहर

Cabinet baithak : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बीते शुक्रवार को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई इस बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर 63 हजार करोड़ के बजट प्रस्ताव को मंजूरी दी गई इसके अलावा कैबिनेट में तकरीबन 23 प्रस्तावों पर मुहर लगी।

साथी हरिद्वार में होने वाले चुनाव को लेकर कैबिनेट ने अपना निर्णय ले लिया है। बताते चलें कि जल्द ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की डेट तय करेगा। इसके अलावा उत्तराखंड बोर्ड में सीबीएसई में वाला मार्किंग पैटर्न भी जल्द अडॉप्ट किया जाएगा ।

कैबिनेट बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी है कि कोविड काल में लगे संविदाकर्मियों के लिए 3 सदस्यीय सब कमेटी बनाई जाएगी. जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत करेंगे. वहीं, प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत SDM को पॉवर दी गई है. वहीं, कैबिनेट में कैंपा की वार्षिक रिपोर्ट को भी मंजूरी मिल गई है. इस साथ ही कैबिनेट में तय किया गया कि शहरी विकास विभाग वन टाइम सेटेलमेंट की योजना को भी आगे बढ़ाएगा. इसके साथ ही लेखा ऑडिट सेवा नियमवाली को भी कैबिनेट में मंजूरी मिल गई है. इसके अलावा सैनिक कल्याण विभाग में गैलंट्री अवॉर्ड विजेताओं की पुरस्कार राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50,000 करने पर सहमति बनी है।