Boy Beaten fiercely : हरिद्वार में युवती को अश्लील मैसेज करना युवक को पड़ा महंगा, परिजनों ने प​कड़कर किया ये हाल

Boy Beaten fiercely : हरिद्वार में एक युवक द्वारा युवती को फोन के जरिए मैसेज और कॉल करना भारी पड़ गया। लड़की ने जब युवक द्वारा की जा रही इस करतूत के बारे में अपने घरवालों को बताया तो उन्होंने युवक को रास्ते में पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

बीच रास्ते में पकड़कर युवक की पिटाई

हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक युवक द्वारा लंबे समय से एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने के साथ ही बार—बार कॅल करके परेशान किया जा रहा था। जिसके बाद युवती ने परेशान होकर सारी बात अपने परिजनों को बताई जिससे गुस्साए परिजनों ने युवक को रास्ते में ही धर दबोचा और बीच रास्ते में ही युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह नहीं युवती द्वारा भी युवक को चप्पलों से पीटा गया।

सोशल मीडिया पर पिटाई की वीडियो वायरल

मारपीट के दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो में युवक की पिटाई के साथ ही साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैसे आरोपी युवक पिटाई के बाद हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है और भविष्य में कभी ऐसी हरकत ना करने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित लड़की का कहना है कि युवक कई दिनों से उसे अश्लील मैसेज कर रहा था और कॉल करके परेशान कर रहा था। मना करने के बावजूद भी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

ये भी पढ़ें : Durga Worship on Sunday : रविवार को मॉं दुर्गा की अराधना से चमक जाएगी आपकी किस्मत, जानें कैसे करें पूजा

Boy Beaten fiercely : ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास की है घटना

बता दें घटना ज्वालापुर क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास की बताई जा रही है जहां एक युवक द्वारा युवती को लंबे समय से अश्लील मैसेज भेजे जा रहे थे साथ ही युवक युवती को बार—बार कॉल करके भी परेशान कर रहा था जिससे परेशान होकर युवती ने सारी आप बीती अपने परिजनों को बताई जिसपर युवती के परिजन काफी गुससे में आ गए और बीच रास्ते में ही आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान य