BJP Social Media Workshop : विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया को मजबूत करने में जुटी उत्तराखंड भाजपा, प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला की आयोजित

BJP Social Media Workshop : उत्तराखंड भाजपा द्वारा आज सोशल मीडिया पर भी भाजपा को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी 231 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया साथ ही कार्यशाला का मूल उद्देश्य भाजपा को सोशल मीडिया पर भी मजबूत करना रहा।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टीयां पूरी तरीके से सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में भाजपा भी पूरी तरीके से चुनावी मोड़ में नज़र आ रही है। जहां वास्तविक रूप में आर्शीवाद यात्रा के जरिए जनता के बीच पैंठ बनाने की कोशिश की जा रही है तो वहीं वर्चुअल रूप से भी भाजपा को मजबूती दिलाने के लिए आज प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा को सोशल मीडिया पर किस तरी​के से और ज्यादा मजबूत किया जा सकता है इसपर जोर दिया गया।

BJP Social Media Workshop : बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन ने किया कार्यशाला का शुभारंभ

भाजपा की प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया कार्यशाला का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेंद्र अजेय द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, भाजपा सोशल मीडिया व आईटी विभाग के राष्ट्रीय सयोंजक अमित मालवीय भी मौजूद रहे। कार्यशाला में भाजपा को सोशल मीडिया पर भी मजबूती दिलाने पर जोर दिया गया जिससे 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा को सहयोग मिल सके।

ये भी पढ़ें : CM Pushkar Janta Milan : सीएम पुष्कर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं को सुनकर किया निस्तारण

सोशल मीडिया से योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का है मुख्य उद्देश्य

कार्यशाला के समापन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जनहित में कई योजनाएं संचालित की जा रही है और उन योजनाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे योजनाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जा सके। वहीं ज्यादा जानकारी देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें बीजेपी के सोशल मीडिया के 231 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,पार्टी इसके बाद विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी।