BJP 42nd Foundation Day : देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42 वां स्थापना दिवस मना रही है। बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में शुरू हुई भाजपा को आज 42 साल पूरे हो चुके हैं। जिसके तहत हर जगह खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यालयो में धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है और एक दूसरे को भाजपा कार्यकर्ता स्थापना दिवस की बधाई दे रहे हैं।
BJP 42nd Foundation Day : उत्तराखंड में भाजपा स्थापना दिवस का जश्न

इसी कड़ी में उत्तराखंड में भी भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस की धूम देखने को मिली। बताते चलें की राजधानी देहरादून के बीजेपी कार्यालय में भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस का जश्न बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में पहले भाजपा का झंडारोहण किया गया और इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
BJP 42nd Foundation Day : मदन कौशिक को कार्यकर्ताओं ने खिलाई मिठाई

आपको बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन मंत्री अजय कुमार, रविंद्र चौहान सहित कई अन्य नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। जहां पहले झंडारोहण किया गया और बाद में एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। इस दौरान कार्यकर्ता मदन कौशिक को भी मिठाई खिलाते नजर आए और यहां पर भाजपा के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
ये भी पढ़े : चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज़, 40 अधिकारियों की टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी