Bipin Rawat Helicopter Crashed :सीडीएस बिपिन रावत का हैलीकाप्टर हुआ क्रैश, तमिलनाडु के कन्नूर में हुआ हादसा

Bipin Rawat Helicopter Crashed : तमिलनाडु के कन्नूर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है । जानकारी के मुताबिक इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत सहित 14 लोग मौजूद थे। विपिन रावत के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थी इसके साथ ही एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे ।

Bipin Rawat Helicopter Crashed : बुरी तरीके से आग की चपेट में आया हेलीकॉप्टर

बता दें की इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर बुरी तरीके से आग की चपेट में आ गया। जो तस्वीरें सामने आ रही हैं उसमें साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि जहां हेलीकॉप्टर क्रैश वहां जंगलों से भी धुंआ उठ रहा है।

Bipin Rawat Helicopter Crashed : घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी

हालांकि इस दुर्घटना में कितने लोगों की जानें गई है या कितनों को बचा लिया गया है इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है । वही हेलीकॉप्टर में सवार विपिन रावत को रेस्क्यू कर लिया गया है इसकी जानकारी भी अभी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़े : पीएम के कार्यक्रम में राज्यपाल की मौजूदगी पर कांग्रेस का कटाक्ष, कहा— चुनावी रैली में राज्यपाल का होना संविधान के विपरित