Big Breaking : देहरादून से बड़ी खबर, DM और SSP का हुआ तबादला

Big Breaking : राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, कि उत्तराखंड शासन ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी का तबादला कर दिया है। उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है।

इन अधिकारियों को मिली जिले की कमान……

देहरादून जिला अधिकारी पद से हटाए गए आर राजेश कुमार।

अपर सचिव सोनिका को सौंपी गई देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी।

देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की दी गई जिम्मेदारी।

दिलीप सिंह कुंवर को बनाया गया देहरादून का एसएसपी।

उत्तराखंड शासन ने जारी किया आदेश।