Big Breaking : केदारनाथ यात्रा के दौरान रहस्मयी तरीके से हुई बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाई न्याय की गूहार

Big Breaking : प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा चल रही है , अलग अलग राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री बाबा केदार के दर्शन करने पहुच रहे है। लेकिन इसी बीच केदारनाथ में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है। केदारनाथ यात्रा में आए आगरा के तीर्थयात्रियों के साथ एक ऐसी घटना घटित हुई की सब हैरान रह गए। केदार यात्रा में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी बच्चे की रहस्मयी तरीके से मौत हुई है और पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार चल रहा है. इस घटना ने जहां सबको झकझोर कर रख दिया है तो वहीं परिजनों की ओर से अब उत्तराखंड सरकार से न्याय मांगा जा रहा है.

बता दें कि बीते एक जुलाई को केदारनाथ पैदल मार्ग पर आगरा उत्तर प्रदेश के पांच वर्षीय शिवाय की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी. मामले में आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस अभी तक इस गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है कि ये हत्या है या फिर हादसा? सोशल मीडिया पर मासूम की मां इंदु गुप्ता ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें वे उत्तराखंड सरकार से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाई है.

इंदु गुप्ता के मूताबिक वे शिवाय के पापा का इंतजार कर रहे थे. काफी देर इंतजार के बाद वे पैदल चलने लगे. इसी दौरान एक कंडी संचालक बार-बार उनके पीछे आ रहा था और बच्चे को ले जाने की जिद कर रहा था. तभी केदारनाथ से लौट रहा एक कंडी संचालक उनके पास आया और उसने कंडी का रेट कम बताया. जिसके बाद उन्होंने शिवाय को कंडी में बैठा दिया और साथ ही एक बैग भी रखा, जिसमें रुपए भी थे.

इंदु गुप्ता ने आगे बताया कि उन्होंने कंड़ी संचालक को धीरे-धीरे चलने को कहा था, लेकिन वो तेजी से चलने लगा और कुछ देर बाद काफी दूर निकल गया. वो पीछे-पीछे जाकर लोगों से पूछने लगी कि किसी ने कंडी संचालक के साथ एक बच्चे को देखा है. जब कंडी संचालक कहीं नहीं मिला तो लिनचौली स्थित स्थायी पुलिस चौकी में शिकायत की.पुलिस कर्मियों ने बताया कि उनके पास लाउडस्पीकर नहीं है और ऊपर जाने को कहा गया. केदारनाथ से दो किमी पीछे पहुंचने पर उन्हें काॅल आई कि उनका बैग और बच्चा मिल गया है. वे जल्दी नीचे आ जाएं. नीचे आने पर जब बच्चे को देखा तो वो मृत अवस्था में था और उन्हें बताया कि उनके बच्चे के शव को लिनचौली में दो सौ मीटर नीचे गहरी खाई से निकाला गया है. शिवाय की मां इन्दु गुप्ता ने उत्तराखंड सरकार से न्याय की अपील की है. जो उनके साथ हुआ है, वो किसी दूसरे के साथ नहीं होना चाहिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.