Big Breaking : सीएम धामी के आवास में घुसा काला सांप, मंचा हड़कंप

Big Breaking : सीएम धामी आवास में बुधवार सुबह सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुचीं सांप को बमुश्किल पकड़ जंगल में छोड़ा। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काला पुल नगरा तराई स्थित आवास में सांप घुस गया जिसकी सूचना वन सुरक्षा टीम ने रेंज अधिकारी आरएस मनराल को दी।

सूचना पर अनुज मिश्रा और जयवीर के नेतृत्व में टीम आवास पर पहुंची और घर में रखे गमले के पीछे छिपे सांप को बमुश्किल पकड़ा गया। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ मे अफरा तफरी मची रही। हांलाकि टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया ।