Bhartiya Kisan Union Meeting with Cm : अपनी सम्स्या लेकर सीएम धामी के पास पहुंची भारतीय किसान यूनियन,सीएम ने दिया आश्वासन

Bhartiya Kisan Union Meeting with Cm : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात की गई । भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में पूरे देश भर से उत्तराखंड के किसानों का 22 प्रतिशत से अधिक योगदान रहता है जबकि प्रदेश के किसानों को उतनी सुविधाएं नहीं मिल पाती ,

पहाड़ी किसानों को ट्रांसपोर्ट सब्सिडी दिए जाने को लेकर , गन्नों का भुगतान किए जाने जैसे मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री से बातचीत की ।मुख्यमंत्री द्वारा किसान यूनियन के सदस्यों को आश्वासन दिया गया है कि सरकार किसानों के लिए कार्य कर रही है तथा किसानों की सभी परेशानियों का निवारण जल्द ही कर दिया जाएगा ।