Badrinath Dham Kapat : हर साल की तरह इस साल भी बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। बता दें की इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह प्रातः 6:15 बजे खोले जाएंगे।
Badrinath Dham Kapat : धर्म आचार्यों ने पंचांग गणना करने के बाद तय की तिथि
बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की गई। आपको बता दें कि आज नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना पश्चात राज परिवार, बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति,डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्म आचार्यों ने पंचांग गणना करने के बाद बरदीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि तय की इसके बाद यह बताया गया कि इस साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को सुबह प्रातः 6:15 बजे खोले जाएंगे। जबकि गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा की तिथि 22 अप्रैल को तय की गयी है।
Badrinath Dham Kapat : कोविड प्रोटोकॉल का रखा गया ध्यान
खास बात ये रही कि इस कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल मानकों का पालन किया गया। बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो जायेगी।
ये भी पढ़ें : राजधानी में 7 फ़रबरी से खोले जायेंगे स्कूल , इन कोरोना प्रतिबंधों में मिलेगी ढील