Astrology Tips : ज्योतिष विद्या के इन उपाय को अपनाने से होगी धन की वर्षा, बनेंगे सभी बिगड़े काम

Astrology Tips : धर्म के अनुसार ज्योतिष शास्त्र को काफी महत्व दिया गया है और माना गया है की यदी ज्योतिष विद्या के अनुसार कुछ कार्य किया जाए तो वो सफल जरूर होते है। यही नहीं ये भी माना गया है की ज्योतिष विद्या के अनुसार कुछ उपायों का दैनिक दिनचर्य में इस्तेमाल किया जाए तो कार्य सिद्धी में काफी आसानी हो जाती है।

इन उपायों से होगी कार्य सिद्धी

ज्योतिष विद्या को भारत में काफी लोग मानते तो हैं इसके साथ ही साथ ही कई लोग इसके ज्योतिष विद्या के उपायों को दैनिक चर्य में भी स्थान देते हैं लेकिन सही ज्ञान ना होने के चलते उनके कार्य सिद्धि में काफी विघ्न आने लगते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जो रोज करने से बनने लगेंगे आपके बिगड़े कार्य

Astrology Tips : सुबह उठकर इस मंत्र का जरूर करें जाप

रोज़ाना जब भी आप सुबह उठते हैं तो अपनी हथेलियों को जरूर देखें। पौराणिक महत्व के अनुसार हाथेलियों के अग्रभाग में मॉं लक्ष्मी का वास होता है, बीच में मॉं सरस्वती, और कलाई में भगवान विष्णु का वास होता है। ह​थेलियों को निहारने के साथ ही महालक्ष्मी के मंत्र अति फलदायक होता है इसलिए हथेलियों को देखने के साथ निचे दिए मंत्र का जाप अवश्य करें

ऊं कराग्रे वसते लक्ष्‍मी: करमध्‍ये सरस्‍वती।
करमूले च गोविंद: प्रभाते कुरुदर्शनम्।।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand as economic cultural capital : सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, उत्तराखंड बनेगी विश्व की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी

गाय को रोटी खिलाने से देवी देवता होते हैं प्रसन्न

सनातन धर्म के अनुसार गाय में सभी देवी—देवताओं का वास माना गया है और यदी गाय को पहली रोटी खिलाई जाए तो उससे देवी देवताओं को सीधा भोग लगता है जिससे वो प्रसन्न होते हैं। इसके साथ ही चीटिंयों को खाना खिलाने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है और मछलियों को चारा डालने से मॉंं लक्ष्मी प्रसन्न होती है। तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें।

Astrology Tips: घर में सुबह उठते ही लगाएं झाडू

ज्योतिष विद्या के अनुसार यदी घर को साफ सुतरा रखा जाए तो घर में मॉं लक्ष्मी का वास तो रहता ही है साथ ही सभी देवी देवता भी खिंचे चले आते हैं तो इस बात का हमेशा ख्याल रखें की प्रात: उठते ही घर में झाडू लगाने के साथ ही साफ सफाई जरूर रखें ताकी आपका घर धन धान्य से परिपूर्ण रहे।