Arvind received grand welcome : विस्थापित बंगालियों के जाति प्रमाण पत्र से पाकिस्तानी हटाए जाने को लेकर मंत्री अरविंद पांडे का दिनेशपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

Arvind received grand welcome : उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे आज दिनेशपुर पहुंचे जहां विस्थापित बंगाली सामुदाय लोगों के जाती प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी शब्द हटाए जाने से खुश बंगाली सामुदाय के लोगों ने ढ़ोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

उत्तराखंड कबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय आज अपने ग्रह जनपद पहुंचे जहां फूल मालाओं के साथ ही ढोल नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया इस मौके पर बंगाली सामुदाय के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी हटाए जाने के सरकार के फैसले को लेकर उत्तराखंड सरकार के पक्ष में नारेबाजी करते हुए मंत्री अरविंद पांडे का जोरदार स्वागत किया।

ये भी पढ़ें : Uttarakhand Karya Mantrana Baithak : 19 अगस्त को होगी कार्यमंत्रणा समिति की बैठक, विधानमंडल दल के सभी नेता रहेंगे मौजूद

मंत्री पांडे ने कैबिनेट में रखा था प्रस्ताव

इस मौके पर बंगाली सामुदाय के लोगों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से हमारे द्वारा विस्थापित बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र से पाकिस्तान हटाए जाने की मांग की जा रही थी लेकिन अब कैबिनेट की बैठक में मंत्री अरविंद पांडे के द्वारा इस समस्या को जोरशोर से रखा गया और सर्व सहमति से पास करवाकर हमारी इस मांग को पूरा कर दिया गया है जिसके लिए हम कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्य​क्त करते हैं। उन्होंने कहा कि जाती प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तानी लिखा होने से हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जिसके समाधान के लिए हम सरकार से कई बार गुहार लगा चुके थे और अब सरकार ने हमारी इस जटिल समस्या का समाधान कर दिया है जिसके लिए हम सरकार के आभारी हैं।

Arvind received grand welcome : 60 साल से सामुदाय के लोगों के लिए ये था कलंक—पांडे

वहीं इस मौके पर मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि पिछले 60 साल से बंगाली समाज के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में लिखा गया पूर्वी पाकिस्तानी कलंक के रूप में था जिसको अब मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हटा दिया गया है जिससे खुशी का माहौल तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि विस्थापित बंगाली सामुदाय के लोगों के जाती प्रमाण पत्र में पूर्वी पाकिस्तानी लिखा होने उनके लिए कलंक के रूप में था लेकिन अब हमारी सरकार ने इस समस्या का समाधान कर दिया है​ जिससे सामुदाय के लोगों में खुशी साफ तौर से देखी जा सकती है।

ये भी पढ़ें : East Bengali refugees