Apple Watch Ban : Apple Watch अक्सर अपने फीचर्स को लेकर चर्चा में रहती है. इसकी लोकप्रीयता इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि अमेरिका में कई बार वॉच का SOS फीचर लोगों की जान बचा पाने में कामयाब रहा है। लेकिन अब Apple Watch Series 6 और इसके बाद के मॉडल्स एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. दिक्कत इन वॉच में इस्तेमाल हुई टेक्नोलॉजी के पेटेंट से जुड़ी हुई है. दरहसल ऐपल और एक मेडिकल टेक कंपनी के बीच पेटेंट का ये विवाद लंबे समय से चल रहा था जिसमें मेडिकल टेक कंपनी ने आरोप लगाया था कि ऐपल ने अपनी वॉच में जिस ऑक्सीजन लेवल मेजर करने वाली टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, वो पेटेंट का उल्लंघन करती है। अब ऐसे में अमेरिकी कोर्ट ने ऐपल को पेटेंट उल्लंघन के मामले में दोषी पाया है जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद Apple Watch बैन हो सकती है।