Apen Kala In Almora Police Station : अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा उत्तराखंड की लोककला को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की शुरूआत की गई है । उनके द्वारा पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं में ऐपण कला से निर्मित नेम प्लेटें लगाई गई हैं जिससे उत्तराखंड की लोक संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
देखने में बेहद आकर्षक लग रही हैं नेम प्लेटें
उत्तराखंड की ऐपण कला को नई पहचान दिलाने के लिए अल्मोड़ा के एसएसपी पंकट भट्ट द्वारा अनोखी पहल की शुरूआत की गई। पंजट भट्ट ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं में ऐपण कला से निर्मित नेम प्लेटें लगाने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद सभी थानों में ऐपण कला से बनी हुई नेम प्लेटें लगाई गई हैं जो देखने में काफी आकर्षक लग रही है साथ ही उनकी इस पहल की काफी सराहना भी हो रही है।

पुलिस परिवार की बालिका ने बनाई हैं नेम प्लेटें
ऐपण कला से निर्मित ये सभी नेम प्लेंटे पुलिस परिवार की बालिका मीनाक्षी आगरी द्वारा बनाई गई है जो देखने में बेहद ही सुंदर लग रही है साथी मीनाक्षी के इस प्रयास के साथ क्षेत्र के कई और लोग भी जुड़ रहे हैं जिससे स्वरोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : ट्रेन के सामने लेटा सिरफिरा युवक, असफलता पर हाईटेंशन तार पकड़कर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर, पढ़ें पूरी ख़बर
Apen Kala In Almora Police Station : क्या है कुमाऊं की ऐपण कला
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में ऐपण कला का विशेषकर महत्व है। किसी भी त्यौहार या फिर शुभ कारज में ऐपण कला से घर की दहलीज को सजाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है जो देखने में तो सुंदर लगती ही है साथ ही ये रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी कुछ वर्षा से बेहद ही कारगर साबित हो रही है।

यदी इसके संरक्षण की बात की जाए तो इसमें महिलाओं की भागीदारी काफी अहम मानी गई है और यही वजह है की ये उत्तराखंड में तो प्रचलित है ही साथ ही देश विदेशों में भी इस कला को पहचान मिलने से इसकी ख्याती और अधिक बढ़ती जा रही है।