Ajab – Gajab News : शादी में वीडियोग्राफी करने आया और दुल्हे की बहन को भगा ले गया

Ajab – Gajab News : ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां एक शादी में आया वीडियोग्राफर दुल्हे की बहन को लेकर फरारा हो गया । पूरा मामला अहियापुर थाने क्षेत्र का है जहां वीडियोग्राफर का दुल्हे की बहन से प्यार हो गया और वीडियोग्राफर बारात के निकलने से पहले ही दुल्हे की बहन को लेकर फरार हो गया ।

वहीं घटना के सामने आने के बाद लड़की के पिता ने अहियापुर थाने शिकायत दर्ज कराई है । पीड़ित पिता ने घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि उनकी उनकी बेटी घर से बाजार के लिए निकली लेकिन घर नहीं लौटे, वहीं पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है ।

ये भी पढ़े : जेल से रिहा होने के बाद शख्स को मिला 8 करोड़ का मुआवजा, वजह जान रह जाएंगे हैरान