हाई प्रोफाइल पार्टियों में नशा तस्करी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, विदेशी महिला समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

दून पुलिस ने हाई प्रोफाइल पार्टियों में नशे की सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा किया है।

इस मामले में विदेशी महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

पुलिस को मौके से 16.35 ग्राम कोकीन बरामद किया है। एसएसपी अजय सिंह ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मसूरी डायवर्जन के पास से आरोपी संयु (35) निवासी यूगांडा हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली, सारथी साहनी (32) निवासी प्रीतम रोड डालनवाला और सारथी की पत्नी रितिका साहनी (25) को पकड़ा गया।

इसके बाद राजपुर थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।