Agneepath Yojna Virodh : उत्तराखंड राज्य में केंद्र की अग्निपथ योजना का जमकर विरोध हो रहा है। सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे उत्तराखंड के युवा सड़को पर उतरकर इस योजना का विरोध कर रहे है । योजना को लेकर प्रदेश के यूवाओं में गुस्सा है।
पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, खटीमा, टनकपुर और बाजपुर में प्रदर्शन कर योजना को वापस लेने की मांग उठ रही है। इतना ही नहीं सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ में तो युवाओं ने एनएच को ही जाम कर दिया है। ऐसे में वहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। साथ ही चम्पावत में जुलूस के बाद भर्ती की तैयारी ने जुटे नौजवान न्याय के देवता ग्वेलज्यू के मंदिर में धरना पर बैठ गए हैं।
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने योजना का ऐलान किया। भारत सरकार की इस नई योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए भर्ती किया जाएगा।