Aerial Survey By CM Pushkar : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धारचूला के तोक जामुनी, तोक सिराओडार आपदाग्रस्त क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्होंने हवाई मार्ग से आपदाग्रस्त क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया साथ ही आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर 12 हवाई मार्ग से पिथौरागढ़ जिा पहुंचे जहां उन्होंने बादल फटने से क्षतिग्रस्त हुए क्षेत्र का हवाई मार्ग से सर्वेक्षण किया इस दौरान सीएम ने पूरे क्षेत्र का जायज़ा लिया साथ ही सर्वेक्षण के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान सीएम पुष्कर ने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि आपदा से प्रभावित सभी लोगों को सरकार हर संभव मदद मुहैया कराएगी साथ ही उन्होंने जिलाधिकारी आशीष चौहान को निर्देश देते हुए कहा कि राहत बचाव कार्यों को लगातार जारी रखा जाए और लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाए।
आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को सौंपे चेक
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा में मारे गए प्रति व्यक्ति के परिजनों को 4 लाख रूपय के चेक वितरित किए साथ ही उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रूपय देने की भी घोषणा की। सीएम ने सभी आपदा प्रभावितों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार आप सभी के साथ है और आप लोगों की हर संभव मदद की जाएगी। इस दौरान सीएम ने ये भी कहा कि आपदाओं के इस क्षेत्र के लिए ठोष काम करने की जरूरत है और इसमें जितनी भी धनराशी लगेगी सरकार देगी और आपदा के बचाव के कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान पैदा नहीं होने दिया जाएगा।
Aerial Survey By CM Pushkar : रविवार रात बादल फटने से हुई थी तबाही
बता दें पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में रविवार मध्यरात्री को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने से जहां 1 दर्जन से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए तो वहीं कई लोग मारे गए हैं। आपदा के बाद से कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं जिनको ढूढ़ने के लिए राहत बचाव कार्य लगातार जारी है।