Actress Painting With Tobacco : गुटके से शख्स ने बनाई एक्ट्रेस की शानदार पेंटिंग, यूजर्स बोले— विमल की शक्ति का हो रहा दुरुपयोग

Actress Painting With Tobacco : गुटका खाना सेहत के लिए हानिकारक होता है लेकिन एक युवक ने गुटखे का ऐसा इस्तेमाल किया है जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि वाकई ये तंबाकू का सबसे अच्छा इस्तेमाल है। दरहसल मीम्स पोस्ट करने के लिए फेमस एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक विमल तंबाकू का इस्तेमाल कर गजब की पेंटिंग बनाते नजर आ रहा है।

 

तंबाकू घोल उंगली से बनाई पेंटिंग

बता दें कि कुछ वक्त पहले से विमल तंबाकू काफी सुर्खियों में रहा है। पहले अजय देवगन, फिर शाहरुख खान और उसके बाद अक्षय कुमार के द्वारा विमल का प्रचार करने पर लोगों ने इस ब्रांड की और एक्टर्स की जमकर आलोचना की थी। लेकिन जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं, उसमें शख्स ने विमल का इस्तेमाल कर साउथ एक्ट्रेस सामंथा की तस्वीर बना दी। उसने पहले तंबाकू को पानी में घोला और फिर उंगली से ही कागज पर पेंटिंग बना दी। जिसके बाद से ही लोगों को ये पेंटिंग काफी पसंद आ रही है।

Actress Painting With Tobacco

 

Actress Painting With Tobacco : यूजर्स दे रहे अलग—अलग प्रतिक्रिया

यही नहीं शख्स द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है और इसे अबतक 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 32 हजार से ज्यादा लाइक्स भी इस वीडियो को मिल गए हैं। कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी टिप्पणी दी है। किसी ने कहा कि अजय देवगन की गुटखा थूकते हुए फोटो बनाना विमल को सबसे अच्छा ट्रिब्यूट होता। वहीं एक शख्स ने कहा- “बोलो जुबां केसरी”। एक ने तो जुबां केसरी टैग लाइन को ही बदल दिया, उसने कहा- “बोलो कागज केसरी”। एक शख्स ने कहा कि ये विमल की शक्ति का दुरुपयोग हो रहा है। कई लोगों ने पेंटिंग की भी काफी तारीफ की है।