Haryana Breakings : कुरुक्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ, बोले- 4 जून का परिणाम सत्यमेव जयते का परिणाम होगा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुरुक्षेत्र विजय संकल्प रैली में अनाज मंडी में पहुंचे। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस धरा ने असत्य पर सत्य का संदेश दिया व धर्मयुद्ध की भूमि के नाम से कुरुक्षेत्र को जाना जाता है। जहां पर धर्म और न्याय के लिए युद्ध लड़ा गया। इसी कड़ी में आगामी 4 जून का परिणाम सत्यमेव जयते का परिणाम होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी के लिए जो सुरक्षा में रोड़ा बनेगा उसके लिए जेल नहीं जहनुम का रास्ता होगा।