लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की तैयारियां जोरों पर, बैठकों का दौर लगातार जारी

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर है।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांच लोकसभा सीटों में से तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

वर्तमान में लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के द्वारा लोकसभा स्तर पर चुनाव प्रबंधन की बैठकें चल रही है इसके बाद यह बैठकें विधानसभा स्तर तक संपन्न होगी और पार्टी के द्वारा आगामी कार्यक्रम भी तय हो चुके हैं।

दो सीटों पर भी प्रत्याशी चयन को लेकर बैठकों का दौर जारी है जल्द ही शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों का चयन हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50% से अधिक मत हासिल कर पिछली बार की अपेक्षा अधिक मतों से अपने सभी प्रत्याशियों को बिजई बनाना है जिसको लेकर बूथ स्तर तक पार्टी की तैयारी पूरी हो चुकी है।