8 मार्च को महिला दिवस पूरे देश में मनाया जाता है वहीं महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड में भी महिला दिवस की धूम देखने को मिल रही है।
जगह जगह पर कार्यक्रम किया जा रहे हैं वहीं एक कार्यक्रम राजधानी देहरादून के दून क्लब में महिलाओ द्वारा रखा गया था और जिसकी थीम साड़ी थोंन रखी गई थी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी भी मौजूद रही वहीं महिलाए बू मनिया बैंड के गानों पर थिरकती हुई नजर आई।
इस मौके पर गीता धामी ने कहा की महिला दिवस एक महिलाओं का सम्मान कि याद दिलाता है और इस महिला दिवस पर गीता धामी ने सभी महिलाओं को बधाई दी।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम साड़ी को अपनी परंपरा बताते हुए कहा कि यदि पेड़ की पत्तियां जड़ों से जुड़ी रहती है तो पेड़ भी बचा रहता है इसी तरीके से यदि हम भी अपनी परंपराओं से जुड़े रहेंगे तो हमारी संस्कृति भी बची रहेगी।
उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को संदेश दिया है कि सभी देशवासी महिलाओं का सम्मान करें हमारा देश आर्थिक से भी जब ही मजबूत होगा जब महिलाओं का सम्मान होगा
वही कार्यक्रम की आयोजक वेणु ढींगरा ने कहा की देहरादून की महिलाओं सक्त महिलाए है महिलाए दुर्गा का रूप है इस कार्यक्रम को साड़ी थोन इसीलिए दिया गया है सभी महिलाओं ने बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया है।