Uttarakhand Breaking : 16 को पिथौरागढ़ जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, CM के दौरे की तैयारियां शुरु16 को पिथौरागढ़ जाएंगे मुख्यमंत्री धामी, CM के दौरे की तैयारियां शुरु

Uttarakhand Breaking : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 16 जनवरी को एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। देव सिंह मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर डीएम रीना जोशी ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।बताया गया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उतरेंगे। वहां से कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो करते हुए क्लॉक टावर टकाना, गुप्ता तिराहा, केमू, रोडवेज स्टेशन होते हुए देव सिंह मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री कन्या पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थी को चेक, सम्मान पत्र, सम्मान आदि वितरण किए जाएंगे।