Bill Lao Inam Pao Yojna : उत्तराखंड में हुआ “बिल लाओ ईनाम पाओ“ योजना का शुभारंभ, मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने किया उद्घाटन

Bill Lao Inam Pao Yojna : ख़बर देहरादून से है जहाँ वित्त मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा परिसर में राज्य कर विभाग, उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण योजना “बिल लाओ ईनाम पाओ“ का रिमोट दबाकर उद्घाटन किया,,, योजना के उद्घाटन के दौरान विधानसभा में विभागीय अधिकारी मौजूद रहे,,,,मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि “बिल लाओ ईनाम पाओ“ योजना उपभोक्ताओं को बिल लेने के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश के विकास एवं कर संग्रह में वृद्धि के योगदान को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से संचालित की जा रही है ।

उन्होंने कहा इस योजना का लाभ निश्चित तौर पर उत्तराखण्ड की जनता को मिलेगा,, बताते चले की राजकोष को सुरक्षित तथा सुदृढ़ बनाने में समस्त हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित किये जाने की आवश्यकता के दृष्टिगत वस्तु की खरीद पर बिल प्राप्त करने की जागरूकता के सम्बन्ध में राज्य कर विभाग द्वारा ’’बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना लागू की गई है । योजना 01 सितम्बर, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक की अवधि के बिल के संबंध में प्रभावी रहेगी। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को BLIP UK app पर अपने बिल अपलोड करने होंगे इसके बाद लक्की ड्रा के माध्यम से मासिक पुरस्कार व योजना समाप्ति पर मेगा पुरस्कार जीतने का अवसर होगा। साथ ही हर महीने 1500 ईनाम दिये जायेंगे तथा माह अप्रैल/मई, 2023 में मेगा लकी ड्रा का आयोजन किया जायेगा जिसके अन्तर्गत 1888 पुरस्कार दिये जायेंगे।