Uttrakhand Breaking : स्कूल में अचानक चीखने – चिल्लाने लगी छात्राएं , टीचरों के भी उड़े होश, देखें वीडियो

Uttrakhand Breaking : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। बता दें, कि बागेश्वर जिले के सरकारी स्कूल की कुछ बच्चियां अचानक चिखने चिलाने लगी।बताया जा रहा है कि लड़कियां एक दूसरे को देख कर चीखने चिल्लाने लगी इसके बाद स्कूल के टीचरों ने उन्हें काफी शांत करवाने की कोशिश की लेकिन वह शांत नहीं हुई जिसके बाद टीचरों द्वारा डॉक्टरों को सूचना दी गई और डॉक्टरों की एक टीम स्कूल के लिए रवाना हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चियां “mass hysteria” का शिकार हुई है। जिसकी वजह से वह एक दुसरे को देखकर चीख रही थी।

“mass hysteria”
डॉक्टरों की माने तो “mass hysteria” एक ऐसी ट्रम है जिसको लेकर यह कहा जाता है कि जब कोई अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते और किसी पीड़ित को देखकर उसी की तरह हरकतें करते हैं तो उसे “mass hysteria” कहा जाता है अगर कोई इसका शिकार होता है तो उस मरीज को फौरन काउंसलिंग की जरूरत पड़ती है।