Sudhir Chaudhary Resigns : बड़ी खबर, सुधीर चौधरी ने जी न्यूज़ से दिया इस्तीफा

Sudhir Chaudhary Resigns : पत्रकारिता जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है , बता दें, कि जी न्यूज़, वियोन, जी बिजनेस और जी 24तास के एडिटर इन चीफ और सीईओ सुधीर चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. इस बात की पुष्टि कंपनी एचआर द्वारा भेजे गए एक मेल में किया गया है.

जी न्यूज़ की एचआर हेड रुचिरा श्रीवास्तव द्वारा भेजे गए मेल में बताया गया है कि- जी न्यूज़ के साथ 10 साल के सफर के बाद सुधीर चौधरी अपना खुद का वेंचर शुरू करने जा रहे है. उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए कंपनी ने भारी मन से उनका इस्तीफा स्वीकार किया है.

जी न्यूज, जी बिजनेस और जी 24 तास के एडिटर आगे से प्रेसिडेंट- ग्रुप स्ट्रेटेजी एंड इनोवेशन को रिपोर्ट करेंगे वहीं वियोन के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे.