Uttrakhand Breaking : खबर टिहरी से है जहां टी सी आर होटल के पास दो बसों की आमने सामने से जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 की मादत से चंबा पी एच सी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि नई टिहरी से ऋषिकेश जाने वाली बस और चंबा से टिहरी आने वाली बस में भिडंत हो गई।