Deepak Bali Join BJP : उत्तराखंड की राजनीती में बड़ा फेरबदल, ‘आप’ को लगा बड़ा झटका

Deepak Bali Join BJP : उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है और यह बड़ा फेरबदल आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका दे रहा है । आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद दीपक बाली मंगलवार को भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। जानकारी ऐसी मिल रही है कि बाली के भाजपा ज्वाइन करने के लिए प्रदेश कार्यालय में तैयारियां की जा रही है और अब से कुछ देर में बाली भाजपा का दामन थामेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज से करीब डेढ़ महीने पहले ही दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी की कमान संभाली थी और वह आप पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल रहे थे । लेकिन महज डेढ़ महीने में ही दीपक बाली ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थामने का फैसला लिया ।