Pushkar Singh Dhami Sapath : CM धामी आज लेंगे विधायकी की शपथ, 14 जून से शुरू हो रहा विधानसभा बजट सत्र

Pushkar Singh Dhami Sapath : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेंगे। बजट सत्र के एक दिन पहले आयोजित हो रहे शपथ ग्रहण समारोह की विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री धामी 2022 के विधानसभा चुनावों में खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे।उसके बाद उन्होंने चंपावत विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ा और रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर विधायक के रूप में चुनकर आए। इसके बाद अब मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा में सदस्य के रूप में शपथ लेनी है। विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री धामी सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी उन्हें सदन में शपथ दिलाएंगी। विदित है कि विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान राज्य के बजट को पारित करने के साथ ही सरकार की ओर से कई विधायी कार्य भी कराए जाने हैं।

Pushkar Singh Dhami Sapath : आज तय होगा सदन का एजेंडा

14 जून से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र का एजेंडा सोमवार को तय होगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार को विधानसभा में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई है जिसमें सदन में होने वाले कामकाज को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य मंत्रणा की बैठक में बजट सत्र में होने वाले विधायी कार्यों पर भी मुहर लगाई जाएगी।