Another Accident In Uttrakhand : प्रदेश में एक और हादसा, खाई में गिरी वैन, 5 की मौत

Another Accident In Uttrakhand : टिहरी से एक दुखद खबर सामने आ रही है, बता, दें कि घनसाली-धुत्तु रोड पर सौड़ के पास पिकअप वैन खाई में गिर गई है. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है. जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को पास के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर की है.सौड़ के पास पिकअप वाहन खाई में गिर गया. हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे. राहगीरों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लोगों को खाई से बाहर निकाला. हालांकि तबतक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी और तीन लोग घायल थे. घायलों के पास के हॉस्पिटल में भेजा गया है.