Pithoragarh Accident : उत्तराखंड में यहां हुआ हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन में सवार लोग

Pithoragarh Accident : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास एक पिक अप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। घटनास्थल पर पता चला कि उक्त वाहन UP 21 CN 6767 में 04 लोग सवार थे। जो मजदूरी जैसे दरी, मैट, आदि बनाने का कार्य करते है। गुरना माता मंदिर के समीप इग्यार देवी के पास वाहन डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया। जिससे वाहन में सवार लोग वाहन से छिटकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए।

एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 150 मीटर गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सर्चिंग के दौरान 04 लोग खाई में घायल अवस्था में दिखाई दिए। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू कर सभी घायलों को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया व उसके उपरांत सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।।