Big Breaking : उत्तरकाशी में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार मुआवजा देने का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया गया है । आपको बता दें कि आज ऋषिकेश यमुनोत्री हाईवे पर एक बड़ा हादसा हुआ यमुनोत्री हाईवे पर डमटा के पास मिनी बस खाई में जा गिरी जिसमें 28 लोग सवार थे जानकारी मिल रही है कि 28 में से 25 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।