Dowry Case Dehradun : राजधानी देहरादून से हाल ही में दहेज प्रताड़ना का एक और मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि यहां दो महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और बाद में जब मांग पूरी नहीं हुई तो उन्हें घर से निकाल दिया गया .
पूरा मामला देहरादून के सहसपुर का बताया जा रहा है जहां सहारनपुर की रहने वाली दो बहनों का निकाह सहसपुर के युवक सलीम और उसके भाई से 5 साल पहले हुआ था। दोनों महिलाओं का कहना है कि कुछ समय बाद है सलीम और उसका भाई महिलाओं को परेशान करने लगा और दहेज की मांग करने लगा लेकिन जब महिलाओं के परिजन दहेज की मांग नहीं कर सके तो उसके भाई ने महिलाओं को घर से निकाल दिया
जिसके बाद उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी महिला का कहना है कि पुलिस में भी उनकी एक नहीं सुनी जिसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने सलीम और उसके भाई की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।