BREAKING NEWS : भू कानून की मांग को लेकर बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा आंदोलनकारी

BREAKING NEWS : उत्तराखंड में सशक्त भू कानून की मांग को लेकर लम्बे समय से गांधी पार्क पर धरने पर बैठे आंदोलनकरि सुरेंद्र सिंह रावत बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया है. आंदोलनकारी के टावर पर चढ़ने की सूचना पर मौके पर पपहुंची पुलिस फ़िलहाल युवक को उतारने का प्रयास किया जा रहा है. आपको बता दें कि युवक भू कानून की मांग पूरी ना होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है.

BREAKING NEWS : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड सशक्त भू कानून की मांग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में बीते 15 दिन से धरने पर बैठे थे। लेकिन आज उन्होंने उन्होंने भू कानून की मांग पूरी ना होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है। सुरेंद्र ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि अगर वह आत्महत्या करता है तो इसकी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की होगी. मामले की सूचना पर तुरंत पटेल नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है.