Texas School Stunned By Gunshots : अमेरिका के टेक्सास में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शार्प शूटर ने एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस हमले में 18 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। तीन टीचर को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। टेक्सास के राज्यपाल ने ये जानकारी दी है। अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस हमले में 18 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं तीन टीचर को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। टेक्सास के राज्यपाल ने ये जानकारी दी है। पिछले दिनों भी अमेरिकी में ऐसी ही भीषण गोलीबारी देखने को मिल चुकी है।
18 वर्षीय शूटर ने रॉब प्राथमिक विद्यालय में की गोलीबारी
टेक्सास के गर्वनर Greg Abbott ने जानकारी दी है कि गोलीबारी की घटना टेक्सास के उवाल्डे शहर में हुई है। वहां पर एक 18 वर्षीय शूटर ने रॉब प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को अपनी गोलियों का निशाना बनाया। गर्वनर के मुताबिक उस गोलीबारी में 18 छात्रों की मौत हो गई और तीन टीचर भी जान गंवा बैठे।
Texas School Stunned By Gunshots : हमलावर ने बाद में खुद को भी मारी गोली
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने ये भी बताया है कि आरोपी शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही है जब एक 18 वर्षीय शूटर अचानक से स्कूल कैंपस में घुस आया। जैसे ही पुलिस को शूटर के बारे में पता चला, तुरंत फोर्स मौके पर भेज दी गई, वहीं बच्चों के माता-पिता से कैंपस में ना जाने की अपील हुई।