Ajay Kothiyal Join BJP : बड़ी खबर, आज भाजपा में शामिल होंगे कर्नल अजय कोठियाल

Ajay Kothiyal Join BJP : उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है आपको बता दें कि बीते एक-दो दिन से ये खबर मिल रही थी कि आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल भाजपा में शामिल हो सकते हैं लेकिन अब बड़ी खबर यह है कि कर्नल अजय कोठियाल आज ही भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। जी हां सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि कर्नल अजय कोठियाल आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं जानकारी मिल रही है कि कर्नल अजय कोठियाल के साथ भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में आप नेता भी भाजपा में सदस्यता ग्रहण करेंगे जानकारियां से मिल रही है कि आज शाम 4:00 बजे पार्टी मुख्यालय में कर्नल अजय कोठियाल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।