Ajab Gajab Mamla a बरेली के हाफिजगंज में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां दूल्हा पूरे बैंड बाजा बारात के साथ दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचा लेकिन बारात लेकर जैसे ही द्वार पर पहुंचा तो देखा दरवाजे पर उसके स्वागत के लिए कोई नहीं है और घर पर भी ताला लटका हुआ है।
पैसे भी लेकर फरार हुए दुल्हन पक्ष के लोग
बरेली के हाफिजगंज में एक ग्रामीण ने एक युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया। आरोप है कि उसने बारात में खर्च के लिए सवा दो लाख रुपए भी ऐंठ लिए। रविवार को दूल्हा जैसे ही बारात लेकर उसके घर पहुंचा तो दुल्हन के घर में ताला लगा था। पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन के पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में दूल्हे के भाई ने बताया कि उनके भाई भीमसेन की शादी नहीं हो रही थी। कुछ लोग एक युवती का रिश्ता लेकर उनके पास आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। इसलिए बारात में दुल्हन पक्ष की ओर से होने वाले खर्च को भी दूल्हा पक्ष के लोग ही उठाएंगे। जिस पर उन्होंने अपनी रजामंदी दे दी। बाद में उन्होंने रिठौरा कस्बे की बाजार में बुलाकर लड़की को दिखाया। दोनों पक्षों की सहमति से उनकी शादी के लिए 14 मई की तारीख तय कर दी गयी।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
लेकिन जैसे ही दुल्हे राजा द्वारे पर बारात लेकर पहुंचे तो दंग रह गए। दरहसल ना तो दुल्हे राजा के स्वागत के लिए कोई थाली लिए खड़ा था और ना ही सालियां गेट रूकपाई के लिए उल्टा गेट पर लटके ताले को लेकर बाराती दंग रह गए। फिलहाल दुल्हे की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।